फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मवेशियों से भरे ट्रक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय पुलिस को सोमवार की सुबह गो तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 मवेशियों को बरामद किया है। तस्कर ट्रक में मवेशियों को भूसे की तरह भरकर बिहार ले जा रहें थे। इसमें 21 जिंदा तो छह मवेशी मृत मिले। सभी मवेशियों को पुलिस ने गोंठा पशु आश्रय केंद्र में रखवाया। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक इलामरन के निर्देश में दोहरीघाट थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गो तस्करी सहित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशियों को भरकर गो तस्कर बिहार ले जा रहें हैं।
जिसपर पुलिस ने दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार फोरलेन के पास से ट्रक समेत तस्करों को पकड़ लिया। ट्रक के अंदर 27 मवेशी भूसे की तरह भरे गए थे। पुलिस ने ट्रक को गोंठा पशु आश्रय केंद्र ले जाकर सभी जिंदा 21 मवेशियों को रखवा दिया। इनमें 16 गाय, तीन बैल, एक बछड़ा और एक बछिया को पशु आश्रय पर रखा गया। वहीं भूख प्यास से तपड़प कर 6 मवेशियों की मौत हो गई। इसमें 4 बछिया, एक गाय और एक बछड़े की मौत हुई है। वहीं तीन गिरफ्तार तस्करों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें