बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अलग-अलग तीन स्थानों पर 24 घंटे में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों को मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पहली घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर मोड़ के पास बुधवार को दोपहर हुई।
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के छेदापुरा मोहल्ला निवासी राजन वर्मा उर्फ बड़े (18) अपने दोस्त कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी शुभम वर्मा (16) के साथ बाइक से वनदेवी दर्शन करने जा रहे थे अभी वह ताजोपुर मोड़ पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें राजन वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक शुभम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव के पास हुई एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार रणवीरपुर गांव निवासी पाखंडी 65 गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
तीसरी घटना थाना क्षेत्र के रणबीरपुर गांव के पास एक डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दिया, जिसमें गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के दुधौडा गांव निवासी ऑटो चालक राजेश राजभर 44 की मौत हो गई। घटना के समय ऑटो चालक घर जा रहा था।