फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों के किनारे बनाए जाएंगे तीन पार्क

विज्ञापन
parks - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगर के तमसा नदी के किनारे बने घाटों को हरा-भरा तथा सुंदर बनाए रखने और पर्यावरण सरक्षण के लिए नगर पालिका तीन नए पार्कों का निर्माण कराएगा। इस पर 460. 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य अमृत योजना के तहत किया जाएगा। नगर पालिका पार्क बनाए जाने वाले जगह को चिह्नित करने के साथ डीपीआर बनाकर शासन को भेज चुकी है। इन तीन नए पार्को के निर्माण के साथ नगर में पार्को की संख्या पांच हो जाएगी।  
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा नगर में नए पार्क बनाने के लिए भीटी पुल के पास विसर्जन घाट, तमसा नदीं के निकट हनुमान घाट और मडैया घाट के पास जगह चिहिन्त की गई है। जहां विजर्सन घाट पर 156.72 लाख, हनुमान घाट पर 127.34 लाख तथा मडैया घाट 176.42 लाख की लागत से पार्क बनाया जाएगा। इन घाटों पर पार्को का निर्माण होने से ना केवल घाटों पर सौंन्द्रीयकरण होगा, बल्कि नगरवासियों के लिए पिकनिक स्पाट के रूप में तीन नए जगह मिलेंगे।

नगर पालिका द्वारा इन पार्को में लोगों के बैठने के लिए आर्कषक कुर्सियों के अलावा टहलने के लिए चारो तरफ पाथवे का निर्माण कराएगी। इसके अलावा इसमें ग्रीनरी के साथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। वर्तमान में नगर में दो पार्को है। जिसमें एक पार्क रोजगार्डन है, जबकि दूसरे तालाब बेस्ड पार्क का निर्माण निजामुद्दीनपुरा में कराया जा रहा है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा तीनों ओर पार्क का निर्माण कराने के बाद नगर में पांच पार्को की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें