फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सात में से तीन मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका के सभागार में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर सात मामले आए। तीन का निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

शासन की तरफ से नगरवासियों की समस्या का समाधान के लिए संभव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार को नगरपालिका में जनसुनवाई की जाती है। सोमवार को सुनवाई के दौरान जलनिकासी, पेयजल, सफाई, इंटरलाकिंग आदि के सात मामले आए।
अधिशासी अधिकारी ने तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। जबकि चार शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में बिजली, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश है। नगरवासियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर विकास विभाग की तरफ से शुरू की गई जनसुनवाई से काफी मदद मिल रही है। इस दौरान कर अधीक्षक संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक-अमृता राय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, निर्माण जेई रमेशचंद, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें