फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं। पेपर लीक का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश की हालत दयनीय है। इस मौके पर अजय प्रताप सिंह, मंतोष पांडेय, सिंटू, अजीत सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, हरिशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया

मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

एक निजी हॉस्पिटल में शहर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की ही नहीं, पूरे देश की निर्विवाद नेता हैं। इस दौरान संजय यादव, गौरव राय, रमन पांडेय, सलमान, जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें