फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोखरी के पास मिले तीन नर कंकाल, कार्बन डेटिंग के लिए भेजे गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के परदहा के पास ताजोपुर स्थित पोखरी के पास रविवार को तीन नर कंकाल जमीन की सतह पर दबे हुए मिले। सूचना मिलने पर नगर क्षेत्राधिकारी, कोतवाल भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिंक टीम ने कार्बन डेटिंग के लिए नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गांव स्थित पोखरी के पास पिछले दो दिनों से नर कंकाल देखने के बाद अनेक तरह की चर्चाएं हो रही थीं। शनिवार की देर शाम को नर कंकाल का कुछ हिस्सा देखने के बाद लोगों ने यहां खोदाई कर जांच की मांग की। रविवार की सुबह को नगर क्षेत्राधिकार अंजनी कुमार पांडेय, शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि पोखरी में पहले पानी भरा हुआ था। अब पानी कम होने के बाद नर कंकाल मिट्टी से ऊपर आ गए, उसे देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इस बाबत नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच की गई है, प्रथम दृष्टया नर कंकाल पुराने दिख रहे हैं। नर कंकाल की हड्डी टूटी हुई है। बताया कि लोगों से पूछताछ के बाद यहां पुराने समय में किसी टीले के होने की जानकारी मिली है। कंकाल नए नहीं है, मिले अवशेषों की कार्बन डेंटिंग के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें