फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 53 दिन पहले हुआ प्रेम विवाह, पति रखने से कर रहा इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के हबीबपुर नियामतपुर निवासी विवाहिता की तहरीर पर मारपीट और गाली गलौज के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हबीबपुर नियामतपुर निवासी सुमित्रा के दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, छह जून को गांव के ही अजित कुमार के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ। शादी के बाद दोनों गुजरात चले गए। जहां एक माह बाद सुमित्रा की तबीयत खराब होने लगी। जांच कराने पर गंभीर बीमारी का पता चला। इसके बाद पति गांव लेकर चला आया। घर आने के बाद मारपीट कर घर से भगाने लगा। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हो गया। शुक्रवार को वो पत्नी को लेकर बनारस गया और रेलवे स्टेशन पर गाली देते हुए मारा पीटा और वहीं छोड़कर कहीं चला गया। किसी तरह वो घर पहुंची तो ससुर हरिहर प्रसाद, सास सनिचरी देवी, रमेश, देवर अजय और सुशील कुमार मारने पीटने लगे और घर से भगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें