रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार स्थित मोड पर मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय बाइक सवार की दो लोगों से टक्कर हो गई, जिसमें तीन घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो की हालत गंभीर बनी थी। जानकारी के मुताबिक मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापुर निवासी सूरज विश्वकर्मा (18) पुत्र रामप्रवेश मजदूरी का काम करता है। वह मुख्यालय की तरफ आ रहा था।
अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास पहुंचा था की सड़क पार कर रहे चंद्रिका (35) पुत्र गुरुभारी और रामजन्म (60) पुत्र स्व. भोला राम निवासी करजौली से बाइक की टक्कर हो गई।
लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक के मुताबिक चंद्रिका और राम जन्म की हालत गंभीर थी।इस बाबत रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर नहीं मिली है।