फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रांची से लाकर गोरखपुर में गांजा बेचने वाली तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, 78 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
शहर कोतवाली  पुलिस ने तीन महिलाओं को गांजा के साथ  किया गिरफ्तार। स्रोत- स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
मऊ। थाना कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे तीन महिला तस्करों सुमन, कुसुम और रीना को गिरफ्तार किया। तीनों गोरखपुर जिले की निवासी हैं। झांरखंड की राजधानी रांची से गांजा लाकर गोरखपुर जिले में बेचती थीं।
विज्ञापन

इनके पास से बरामद 78 किलो गांजा सीज कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम सेल्फी पॉइंट के पास पहुंची।
वहां तीन महिलाएं गोरखपुर जिले के एम्स थाना के कूड़ाघाट निवासी सुमन, रीना और गायत्री नगर निवासी कुसुम ट्रॉली बैग लेकर मौजूद थीं और गोरखपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। पुलिस को नजदीक आते देख महिलाओं ने हटने का प्रयास किया, लेकिन महिला उपनिरीक्षक और महिला आरक्षियों के सहयोग से उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

ट्रॉली बैग खुलवाए गए, तो सभी में सात सात पैकेट बरामद हुए, जिनमें 78 किलो गांजा था। पूछताछ में महिला तस्करों ने बताया कि वह अवैध गांजा रांची से लाकर गोरखपुर में ऊंचे दामों पर बेचती हैं। सुमन इससे पहले भी गांजा तस्करी के मामले में गोरखपुर से जेल जा चुकी है और उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें