फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी में गायब मिले तीन चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। जिले में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा करने के उद्देश्य से बुधवार को सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बड़राव सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में ड्यूटी समय में तीन चिकित्सक अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने तीनों चिकित्सकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उन्हें मौके पर छह चिकित्सकों ने में तीन चिकित्सक ही उपस्थित मिले। जबकि महिला चिकित्सक डॉ. कुदेशिया, डॉ. जुहैर, डॉ. अनिल जायसवाल अपने चेंबर से गायब मिले। जिस पर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक से जवाब तलब करते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों का वेतन अवरुद्ध करने के साथ उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर के वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही कोरोना संक्रमण के टीकाकरण को लेकर बनाए गए केंद्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें