फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साल के पहले दिन आबकारी के दो समेत तीन मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नए साल के पहले दिन बुधवार को जिले के बारह थाना क्षेत्रों से केवल तीन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। जबकि नौ थानों में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

मधुबन थाना में बुधवार को साल के पहले दिन एक मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर बिंटोलिया नई बस्ती से 27 पाउच शराब के साथ नकिहवा निवासी दिनेश यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस संबंध में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। वहीं कोपागंज पुलिस ने सड़क हादसे में मृत युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इसमें मृतक रवि कुमार के पिता नागेंद्र ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

वहीं मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पहले दिन एक मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें महररूपुर निवासी मोहम्मद सैफ को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ने पर मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि सरायलंखसी, रानीपुर, शहर कोतवाली, दक्षिणटोला, हलधरपुर, रामपुर, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, घोसी थाने में पहले दिन कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। वहीं महिला थाने में भी नए साल के पहले दिन एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें