बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने उसके छोटे बेटे को दो सौ रुपये देकर बहला फुसलाकर कर घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण लेकर चला गया है।
किरण यादव पत्नी राधेश्याम यादव सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव की निवासी हैं। महिला का आरोप है कि हमारे पड़ोसी उमेश वर्मा ने पांच सितंबर को हमारे छोटे लड़के आदर्श उर्फ गोलू यादव को दौ सौ रुपये देकर बहला-फुसलाकर कर घर में रखे सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ा झुमका, दो जोड़ा पायल चांदी और एक पीस कमर पेटी चांदी का लेकर चला गया है। जब बाहर से शाम को घर पर आई तो आलमारी खुली हुई थी और सारा सामान गायब था। बेटे से पूछताछ करने पर आदर्श ने बताया कि उमेश वर्मा को सारा आभूषण दे दिया हूं, अपने लड़के के कहने पर उमेश के दुकान पर गई और आभूषण मांगने गई तो आज दे दूंगा, कल दे दूंगा कहकर टालमटोल कर रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।