मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव से पुलिस ने 45 किलो मांस के साथ सुभान, सलीम और दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही रूमी नाम की महिला मौके से फरार हो गई।
उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय की तहरीर पर सोमवार को चारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। मंगलवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के.के. वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सोमवार दोपहर गालिबपुर गांव पहुंची। रूमी के घर में छापे के दौरान गालिबपुर निवासी मोहम्मद सुभान, मोहम्मद सलीम, सोहराबपुर निवासी मोहम्मद दानिश और सुभान की पत्नी रूमी संरक्षित पशु काटकर बोरे में भरते हुए मिले।
पुलिस को देखते ही रूमी मौके से फरार हो गई। मौके से एक चापड़ और 45 किलो मांस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कुछ देर पहले पशु को लाए थे और जीविकोपार्जन के लिए उसे काटकर बेचते थे।