सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी की तोड़ी गई बाउंड्रीवाल।संवाद
घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार को कुछ लोगों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट सदानंद चौधरी ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सौंपी गई तहरीर में बताया गया है कि अप्रैल माह के मध्य से अब तक लगभग 10 से 12 फीट तक दीवार तोड़ दी गई है। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
आरोप है कि दीवार तोड़कर कुछ लोग अस्पताल की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिलने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।