फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 50 साल पुराने तीन विद्यालयों का होगा कायाकल्प, 2.73 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के 50 वर्ष से अधिक पुराने तीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का अब कायाकल्प होगा। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में जीर्णोद्धार और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए दो करोड़ 73 लाख 26 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे जर्जर भवनों की मरम्मत के साथ ही विद्यार्थियों के लिए जरूरी शैक्षिक और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें कई विद्यालयों के भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कहीं पर्याप्त कक्षा-कक्ष नहीं हैं तो कहीं वर्षों पहले बने भवनों को मरम्मत की जरूरत है। ऐसे विद्यालयों में पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनाने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विकास कार्य कराए जाने हैं। जिलास्तरीय समिति की संस्तुति के आधार पर शासन ने नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा के लिए 1.25 करोड़ रुपये, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फैजुल्लाहपुर के लिए 25 लाख रुपये और बापू इंटर कॉलेज कोपागंज के लिए एक करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें