फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख पहुंचाओ नहीं तो मार दूंगा गोली...

Fri, 24 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मैं इनामी बदमाश आशीष चौबे बोल रहा हूं... तीन लाख की व्यवस्था करके पहुंचा दो, नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे। नाम पूछने पर कहा कि ‘नहीं जानते हो क्या, हर जगह मेरा पोस्टर चिपका है.. नाम सुनकर व्यापारी गोपाल शरण गुप्ता के होश उड़ गए’।
विज्ञापन

 

 व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री भी है। इस संबंध में पीड़ित ने रानीपुर थाना में शुक्रवार को मोबाइल से धमकी देने वाले इनामी बदमाश आशीष चौबे के विरुद्ध मय मोबाइल नंबर सहित मुकदमा दर्ज कराया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार निवासी गोपाल शरण गुप्ता की किराना की थोक एवं फुटकर की दूकाने हैं।


शुक्रवार को वह अपनी दूकान पर थे कि उनके मोबाइल पर एक अपराधी का फोन आया। उसने अपने आप को 50 हजार का इनामी बदमाश आशीष चौबे बताते हुए व्यापारी से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन



व्यापारी फोन से भयभीत होकर रानीपुर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने इनामी बदमाश आशीष चौबे के विरुद्ध थाने में संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत किया।


इस संबंध में एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि वह वाकई आशीष चौबे था कि उसके नाम पर कोई और ही रंगदारी मांग रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें