बीते कुछ महीनों में जहां सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, ऐसी 24 जगहों को ब्लैक स्पॉट के तौर पर चिह्नित किया गया है। इनमें से सात स्पॉट चार साल पुराने यानी वर्ष 2022-23 से चिह्नित किए जा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इन्हीं सात जगहों पर 30 फीसदी दुर्घटनाएं हुई हैं।
इन जगहों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा साइन बोर्ड, कैट आई, सूचनात्मक बोर्ड आदि सुधार कार्य कराए गए हैं। बावजूद इसके दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इससे समझ में आता है कि सड़क पर सुधार कार्य से नहीं, बल्कि वाहन चालकों की गलती से ये दुर्घटनाएं हो रही हैं।
बीते चार साल में सड़क दुर्घटनाओं में हुई 70 फीसदी मौतें वाहनों की तेज रफ्तार, हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने के कारण हुई हैं।
इसे लेकर यातायात विभाग और पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। यातायात नियम तोड़ने और नियमों का पालन नहीं करने पर चालान भी काटे जा रहे हैं।
बड़ागांव, बढ़ुआगोदाम, कटघराशंकर, गोठा बाईपास, बलिया मोड़, इंदारा और सरसेना को बीते चार साल से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। जबकि आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा से नरई बांध, रतनपुरा, गंगऊपुर और गढ़वा मोड़ को पहली बार ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है।
इस साल चिह्नित 24 ब्लैक स्पॉट
नेशनल हाईवे पर आजमगढ़ मोड़, बड़ागांव, बढ़ुआगोदाम, काछीकला, शहरोज, पिढ़वल मोड़, गोठा बाईपास, नई बाजार बाईपास, गढ़वा मोड़, रतनपुरा और खुरहट। स्टेट हाईवे पर सरसेना, सिरसा, मर्यादपुर और कटघराशंकर मोड़ चिह्नित हैं। अन्य जिला मार्गों पर शहर में सेल्फी प्वाइंट से बलिया मोड़ तक, नरई बांध से गाजीपुर तिराहा तक, बकवल मोड़, रणवीरपुर, रस्तीपुर, सरवां, इंदारा, गंगऊपुर और धर्मसीपुर में ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं।
वर्ष 2025 में चिह्नित ब्लैक स्पॉट
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बढ़ुआगोदाम, सहरोज, काछीकला ओवरब्रिज, पिढ़वल मोड़, सोनाडीह, थानीदास, गोठा बाईपास। मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बड़ागांव, मड़ैया चट्टी, हलीमाबाद, खुरहट, चालिसवां, टड़वा जर्गर।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर थाना क्षेत्र का 12 किलोमीटर का हिस्सा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में चकऊथ, नई बाजार, दोहरीघाट कस्बा। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में सरहरा, सिरसा। मऊ-मधुबन शहीद मार्ग पर सेमरीजमालपुर, कटघराशंकर तिराहा, इंदारा, डांड़ी चट्टी, सरवा बाजार। घोसी में मझवारा मोड़, बलिया मोड़ और भीटी को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है।
एक नजर में
वर्ष
दुर्घटनाएं
मौत
घायल
2021
169
80
अज्ञात
2022
205
103
अज्ञात
2023
290
149
222
2024
330
178
229
2025
339
188
206
इस साल माहवार दुर्घटनाएं
माह
दुर्घटनाएं
मौत
घायल
जनवरी
25
12
21
फरवरी
25
14
17
मार्च
27
17
14
अप्रैल
38
26
28
मई
24
11
19
जून
32
21
18
जुलाई
22
06
20
नोट : जुलाई के आंकड़े 22 जुलाई तक के