त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां केंद्रों पर पहंुच गईं। 17 अक्तूबर शनिवार को सुबह सात बजे से ही सभी बूथों पर मतदान प्रारंभ हो जाएगा। कुल 177 पदों के लिए तीसरे चरण में 1135 प्रत्याशी मैैदान में हैं। इसमें जिला पंचायत सदस्य के लिए सात और क्षेत्र पंचायत सदस्यत के लिए 170 प्रत्याशी मैदान में हैं।
तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को है। तीसरे चरण में घोसी और बड़रांव ब्लाक का मतदान होना है। इसमें जिला पंचायत सदस्य के कुल 121 प्रत्याशी हैं। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य के बड़रांव ब्लाक में 558, घोसी में 456 प्रत्याशी मैदान में हैं। बड़रांव ब्लाक में कुल 222 बूथ बनाएं गए हैं।
यहां मतदाताओं की संख्या 135404 है। घोसी ब्लाक में 121 बूथ बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 112101 है। दोनों ब्लाकों से कुल 388 बूथ बनाए गए हैं। यहां के लिए दोनों ब्लाकों से शुक्रवार की सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का कार्य किया जाने लगा।
एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा हर पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी नन्हकू यादव का कहना है कि तीसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। दोनों ब्लाकों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का कार्य शुक्रवार की सुबह ही शुरू हो गया। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंच चुकी थी।