फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला नगर पंचायत सदस्यों के बिना हुई साल की तीसरी बोर्ड बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत की तीसरी बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार की देर शाम नगर पंचायत सभागार में हुई। बैठक में महिला नगर पंचायत सदस्य नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय और अलग अलग वार्डों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा हुई। कोपागंज नगर पंचायत 17 वार्डों में छह वार्डों में महिला नगर पंचायत सदस्य हैं। महिला सदस्यों से नहीं पहुंचने से उनके वार्डों में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी। अन्य सदस्यों ने उनके वार्डों की समस्याओं को बताया। सदस्यों ने कूड़ा निस्तारण के लिए घर घर डस्टबिन वितरित करने, विस्तार होने के बाद सभी वार्डों में अलाव व जरूरतमंदों को कंबल की व्यवस्था करने, नगर पंचायत से जुड़े नए क्षेत्रों और कस्बा स्थित पशु अस्पताल के पास से कूड़ा उठाने, वार्ड नंबर 10 के सदस्य ने नाली पर पटिया लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विनय गुप्ता ने ओड़ियाना मैदान के पास बने सामुदायिक शौचालय के पास साफ सफाई नहीं होने की शिकायत की। वहीं रखे एक हजार लीटर क्षमता के डस्टबिनों के लिए वार्डों में स्थान सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रेयाज ने कहा कि शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी नगर पंचायत सदस्यों के सहयोग की आवश्यकता है। बैठक में अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती, मौलवी अफरोज, साकिब बिन हलाल, मुजीबुर्रहमान, शमशाद, सेराज, संजय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें