मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल चटिया गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद भी बिखरे सा?
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल के चटिया पुरवा में शुक्रवार की देर रात आंगन के रास्ते घर में घुसे चोर पांच लाख के जेवर समेट ले गए। पीड़ित ने शनिवार की देर शाम पुलिस को तहरीर दी।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल चटिया पूरवा गांव में सुनील चौधरी का दो मंजिला मकान है। वे शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच चोरों ने मकान पर पीछे से छत पर चढ़कर आंगन के रास्ते घर में उतर गए। चोरों ने घर के दो कमरों का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर बक्से में रखे तीन अटैचियों को तोड़कर उनमें रखे पांच लाख के सोने व चांदी के आभूषण समेट ले गए। सुबह उठने पर गृहस्वामी को इसकी जानकारी हुई। कमरों में रखे बक्से और अटैचियों का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही। इस संबंध में कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।