Mau Latest News: मऊ जिले की खुरहट पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित दो आभूषण की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान में पीछे की दीवार काटकर प्रवेश किया और लाखों की चपत लगा दी।
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बीती रात चोरों ने दो आभूषण की दुकानों में चोरी कर लिया। चोर दोनों दुकानों में पीछे से दीवार काटकर घुस गए। खुरहट पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई इस घटना की जानकारी दोनों दुकानदारों को मंगलवार की सुबह हुई। जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जब दोनों दुकानदारों ने अपनी दुकान का शटर उठाया तो देखा कि सामान बिखरे पड़े थे और आलमारी में रखे सामान गायब थे। दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक जांच पड़ताल में जुट गई।
दोनों स्वर्ण कारोबारी के मुताबिक लाखों की नकदी सहित कई सोने के आभूषण चोरी किए गए हैं। पुलिस के पहुंचने के साथ वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।