चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर पेट्रोल पंप के पास ज्वेलरी की दुकान में सेंध लगाकर चोर आर्टिफिशियल सामान उठा ले गए। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ये है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी अभय वर्मा की बाबा नाम से बरहदपुर पेट्रोल पंप के पास ज्वेलरी की दुकान है। रोज की भांति बुधवार को अपनी दुकान बंद कर अभय वर्मा अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह बगल के कबाड़ के दुकान मालिक डब्बू निवासी बरहदपुर अपनी दुकान खोलने के लिए गए तो देखा कि ज्वेलरी के दुकान में पीछे से सेंध लगी हुई है।
दुकान के अंदर का नजारा देख उड़ गए होश
चोरी की घटना को लेकर छानबीन के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना अभय वर्मा को दी। मौके पर पहुंचे अभय वर्मा दुकान का ताला खोल कर अंदर घुसे तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे आर्टिफिशियल सामान जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई और दुकान में लगे सीसीटीवी का डीसीआर सहित अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है उसे गायब कर दिया था।
तिजोरी तोड़ने का भी किया प्रयास
दुकान मालिक ने तिजोरी के तरफ देखा तो चोरों द्वारा तिजोरी तोड़ने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन तिजोरी नहीं टूटी। दुकान मालिक ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने घटना की छानबीन की। इस बाबत कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।