फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरों ने चार घरों को खंगाला, नकदी समेत सोने के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना के मोहम्मदपुर में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने एक ही गांव के दो पुरवा के चार घरों को निशाना बनाया। चारों घरों से नगदी समेत लगभग ढाई लाख का सामान चोरी कर लिया। सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

पीडितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसके अनुसार, चोरों ने सबसे पहले छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते मोहम्मदपुर निवासी उपेंद्र राजभर के घर में घुसे और मुख्य द्वार को बंद कर दिया। आलमारी तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपये नगदी और बक्सा खंगालकर उसमें रखा तीन मांगटीका, एक पायल, एक कान का झुमका लेकर फरार हो गए। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।
वहीं, चोरों ने युसुफपुर पुरवा निवासी स्वामीनाथ गोड़ और उसके पड़ोसी के घर से बरामदे में चार्जिंग में लगे चार एंड्रायड मोबाइल गायब कर दिया। इसके बाद, युसुफपुर में पप्पू सिंह के घर में सीढ़ी के रास्ते उतरे और एक बक्सा लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बक्से में 21 हजार रुपये की कीमती साड़ियां थीं। शुक्रवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी गंगा सागर मिश्र भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर पर मामले की जांच चल रही है। पुलिस छानबीन में लगी है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें