फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरों ने पूर्व प्रधान का घर खंगाला, जानें किस वजह से बच गए सोने के जेवर; कुछ नहीं मिला तो साड़ी-पायल ले गए

Sat, 02 Aug 2025 03:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में चोरी की सूचना मिलते ही माैके पर दोहरीघाट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पीड़ित से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
चोरों ने तोड़ दिए आलमारी के ताले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र सियरही गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय के दो मंजिला मकान को निशाना बनाया। सभी कमरों को खंगालने के बाद चार जोड़ी चांदी का पायल और 12 साड़ी लेकर भाग गए। बैंक लॉकर में जमा करने के कारण सोने के लाखों रुपये के आभूषण बच गए। 

विज्ञापन


सियरही गांव के पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय अपनी बेटी के साथ घर में रहते हैं। रोज की तरह शुक्रवार की रात भी खाना खाकर दोनों अपने अपने कमरे में सो गए। रात में चोर दूसरे तल पर बने कमरे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किए। नीचे ऊपर पांच कमरों का ताला काटकर सभी अलमारी और बक्सा खंगाला। 

उनके हाथ केवल 12 महंगी साड़ियां और चार जोड़ी पायल ही लगा। जयप्रकाश राय शनिवार की सुबह शौच के लिए उठे तो देखा कि सभी कमरों का ताला खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सभी अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरे पड़े थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

जयप्रकाश राय ने बताया कि उनके घर में कोई नहीं रहता है। कहीं जाने के बाद घर में केवल बेटी अकेली रहती है ऐसे में चोरी की आशंका के चलते सोने के सभी आभूषण बैंक लॉकर में जमा कर दिए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर जांच किया। जयप्रकाश राय ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटने के संबंध में मौखिक सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कुत्तों की आवाज सुनकर भागे चोर
पूर्व प्रधान के घर चोरी के बाद चोरों ने सियरही कंपोजिट विद्यालय में भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वहां से भाग गए। पहले मुख्य गेट का ताला तोड़कर रसोईघर में रखे सामान चोरी करने के फिराक में थे। लेकिन एक ताला तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें