फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर घर से लाखों का आभूषण ले भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के करमी गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी सहित करीब एक लाख मूल्य का आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों की आहट सुनकर परिजन जब विरोध करना चाहे तो चोरों ने हवाई फायरिंग कर उन्हें डराते हुए गायब हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी गांव निवासी विनोद सिंह और उनका परिवार शनिवार की रात भोजन के बाद अपने अपने कमरे में सोया था। बीती रात बास की मदद से छत पर चढ़कर घर में पहुंचे चोरों ने एक कमरे में रखा 25 हजार रुपये नकदी तथा एक लाख मूल्य का आभूषण से भरे बक्सा को उठा कर ले जाने लगे। इस बीच चोरों की आहट सुनकर जगे परिवार के सदस्यों ने जब बाहर निकले तो उन्हें चार अंजान लोग घर का सामान ले जाते दिखे। जब परिजनों ने विरोध किया तो चोरों में से एक ने असलहे से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उधर परिजनों ने कुछ देर बाद पुलिस को सूचना दी। रविवार की सुबह थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने भी दल बल के साथ पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। पुलिस केे कुछ दूरी पर धान की फसल में खाली बक्सा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें