फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6000 क्विंटल अधिक चीनी का उत्पादन

Thu, 19 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल घोसी ने इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 6 हजार क्विंटल अधिक चीनी का उत्पादन किया है। चीनी मिल ने 10 जनवरी तक मिल में गन्ने की आपूर्ति करने वाले किसानों को 16 करोड़ एक लाख रुपये भुगतान भी किया है।
विज्ञापन



मिल के  प्रबंध निदेशक आर वी यादव ने बताया कि चीनी पिछले सत्र की तुलना में अच्छा उत्पादन कर रही है। वर्तमान पेराई सत्र में 15 लाख 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई


 और एक लाख 21 हजार चार सौ क्विंटल चीनी का उत्पादन करके रिकार्ड बनाया है। पिछले वर्ष 15 लाख 24 हजार क्विंटल गन्ने क ी ही पेराई की गई थी। इस प्रकार इस साल छह हजार क्विंटल अधिक चीनी का उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन



 उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में कार्यक्षमता का 80.5 प्रतिशत का उपयोग हो पाया था जबकि इस वर्ष चीनी मिल ने 83.65 प्रतिशत कार्यक्षमता का उपयोग किया।


उन्होंने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में 10 जनवरी तक गन्ना देने वाले किसानों को 16 करोड़ एक लाख रुपये उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं। महाप्रबंधक ने किसानों का आह्वान किया कि वे जड़ रहित साफ सुथरा गन्ना ही मिल पर लाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें