वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर आभूषण और साड़ियों चुरा लीं। शुक्रवार को चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची।
सोफिगंज गांव निवासी इंद्रजीत वर्मा की आभूषण तथा साड़ी की दुकान भातकोल बाजार में है। प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह किसी ने सूचना दी कि आपके दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर दुकानदार ने देखा कि दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। दुकानदार ने बताया कि दस हजार मूल्य के चांदी के आभूषण और साड़ियां चोर चुरा ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।