फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने एक पीड़ित पिता की तहरीर पर घटना के 35 दिन बाद शुक्रवार को दहेज हत्या के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के हृदयपट्टी गांव निवासी रामबली ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री पूजा की शादी घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव निवासी उमेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति मारपीट करने लगा। बीते आठ जून की रात हुए विवाद के दौरान उसकी पुत्री पूजा की मृत्यु हो गई। रामबली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर दहेज के लिए उसकी बेटी को मारने पीटने और गला दबाकर हत्या करने की शिकायत की।
एसपी के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने पूजा के पति उमेश, सास श्यामादेवी और देवर नितेश के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें