रानीपुर। थाना क्षेत्र के गोकुलपूरा गांव में बुधवार की रात एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने दो लाख रुपये मूल्य का सामान लेकर गायब हो गए। घटना के समय पीड़ित परिवार घर में सो रहे थे। उन्हे घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। इस दौरान पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपूरा निवासी शिवप्रसाद मौर्या बुधवार की रात 9 बजे भोजन करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ ताला लगाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। वहीं उनकी पत्नी भी दरवाजे के पास ही सोई थी। देर रात आए चोरों ने मुख्य गेट जो कि लोहे का बना है। उस पर लगे ताला को तोड़कर आसानी से घर के अंदर घुसे। जहां चोरों ने शिवप्रसाद मौर्या के बेटे-बहु के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में रखे 20 हजार रुपये की नकदी सहित करीब दो लाख मूल्य का सामान समेट ले गए। चोरी की जानकारी पीड़ित परिवार को बृहस्पतिवार की भोर में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस को चोरों द्वारा चोरी किया गया एक बड़ा बाक्शा और बैग घर से 200 मीटर की दूरी पर तथा सूटकेस 300 मीटर की दूरी पर फेेका हुआ मिला।