फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेमराजपुर बाजार में चोरों ने पांच दुकानों के चटकाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमराजपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर सहित पांच दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर शुक्रवार की रात में सामान समेट ले गए। चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह लोगों को हुई।
विज्ञापन

कई गुमटी और दुकानों का ताला टूटा मिला तो लोग हैरत में पड़ गए। घटना को लेकर पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पांचों दुकान से 25 हजार नकदी सहित करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी हुई थी।
तहरीर में हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिभौली गांव निवासी अनिल राजभर ने बताया कि वे सेमराजपुर चट्टी पर मेडिकल की दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार की शाम को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पर खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है।
विज्ञापन

बताया कि नवंबर माह में भी उसके दुकान का ताला टूटा था, शुक्रवार की रात्रि में दोबारा चोरी हुई है। रामकिशन बड़ागांव निवासी नाई की दुकान, सुरेंद्र राजभर निवासी विभौली के पान की गुमटी का ताला टूटा था, जिसमें एक हजार का सामान गायब था।
शिवाजी निवासी छिछोर के साइकिल की दुकान का ताला तोड़ा गया था। सूर्यनाथ निवासी विभौली सुरती की दुकान किए हैं। इनका भी हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने डायल 112 को जानकारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन

इस बाबत हलधरपुर थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया है कि मामले संज्ञान में हैं, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें