फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ताला तोड़कर कोटे की दुकान से 700 लाभार्थियों का राशन उठा ले गए चोर

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह में सरकारी राशन की दुकान में  चोरी की सुचना पर लगी भीड़, पह
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह स्थित सरकारी राशन की दुकान से मंगलवार की देर रात चोर पिकअप से अनाज उठा ले गए। चोरी के बाद गांव के 700 लाभार्थियों के राशन पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

यह राशन आगामी अप्रैल माह में बंटने के लिए 18 मार्च को आया था। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। तहरीर के अनुसार रैकवारेडीह निवासी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उनकी सरकारी राशन की दुकान रैकवारेडीह-मंसड़ी मार्ग पर स्थित है।
इसी दुकान में गोदाम बनाया गया है। कोटेदार के बेटे राजित ने बताया कि बीते 18 मार्च को गांव के 688 राशन कार्डधारक और 98 अंत्योदय कार्डधारकों के लिए 129 क्विंटल चावल स्टॉक में आया था।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात पिकअप से आए चोर गोदाम का ताला तोड़कर इसमें रखा सरकारी राशन उठा ले गए। पीड़ित के बेटे ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने ताला टूटा देखकर सूचना दी।
कोटेदार से सूचना मिलते ही सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। कोटेदार के बेटे ने बताया कि जांच के दौरान केवल चार बोरी चावल ही मिला, बाकी चोरी हो गए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और घटनास्थल पर पुलिस जांच कर रही है।
000000000000000000
अगले महीने राशन मिलने पर संशय
सरकारी राशन की दुकान से चावल की चोरी के विषय पर जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित दुकानदार को लाभार्थियों की संख्या के अनुसार चावल भेजा गया था। अब यह चोरी हो गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इस माह में दुबारा स्टॉक भेजने की कवायद शुरू होगी, लेकिन इसमें समय लग सकता है। चोरी की इस घटना से अप्रैल माह में 700 लाभार्थियों का चावल मिलने पर संशय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें