फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
मारूफपुर गांव स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के मारूफपुर में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक ग्रामीण के घर में सेंध लगाकर लाखों का आभूषण चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी बुधवार की सुबह घर में मौजूद सदस्य को जगने पर हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में रामपुर थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी रामकेदार यादव ने बताया कि मंगलवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने परिवार के सभी सदस्य गांव के बाहर गए थे। मंगलवार की रात वह भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर बरामदा में सोया था। जहां बीती रात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर मकान के अंदर प्रवेश किए। यहां एक कमरे में रखी आलमारी से करीब एक लाख रुपये का आभूषण तथा कीमती कपड़ों के साथ पांच हजार की नकदी उठा ले गए।बुधवार को सुबह उठने पर सामान बिखरे होने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रामपुर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें