फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक चोरी कर रेलवे स्टैंड में रखकर ढूढ़ते थे ग्राहक, दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को दो चोरों को केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 12 बाइक बरामद कीं। दोनों मऊ और बलिया में चोरी करते थे। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह भीड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी कर दूसरे जनपद में रसीद कटवाकर रेलवे स्टैंड पर सुरक्षित रखते थे। ग्राहक सेट कर औने पौने दाम में बाइक को बेचते है। बाइक का तेल खत्म हो जाने पर उसे वहीं छोड़कर दूसरी गाड़ी चोरी करते थे। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल का प्रयोग नहीं करते है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम साढ़े पांच बजे रामलीला मैदान के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान मान सिंह निवासी कहिनौर थाना सरायलखंसी और सुंदरम निवासी कांशीराम आवास सिकटिया थाना सरायलखंसी के रूप में हुई। दोनों जनपद मऊ की बाइक को जनपद बलिया में तथा जनपद बलिया की बाइक को जनपद मऊ में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर पहले ले मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक शंकर कुमार यादव, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सर्विलांस सेल, जगदीश सिंह मौर्य एसओजी, विराट पटेल स्वाट टीम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें