मऊ पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों की गिरफ्तारी की है। पड़ोसी जनपदों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देकर स्टेशन पर ले जाते थे और वहां की पार्किंग में बाइक को खड़ा करते थे। इनके शातिराना अंदाज को आप समझ सकते हैं कि ये जिस जनपद से बाइक चुराते थे उसके पड़ोसी जनपद में ही औने पौने दाम में बेच देते थे।
मऊ शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 12 चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों चोर मऊ और बलिया में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को करीब साढ़े पांच बजे रामलीला मैदान के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 12 बाइक बरामद किया। सभी बरामद बाइक चोरी की थी। दोनों की पहचान मान सिंह और सुंदरम के रूप में हुई।
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह भीड़ भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी कर एक जनपद से दूसरे जनपद ले जाकर रसीद काटकर रेलवे स्टैंड पर सुरक्षित रख देते थे। बाद में ग्राहक सेट कर बारी बारी से औने पौने दाम में बाइक को बेचते है। कभी कभी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने के क्रम में तेल खत्म हो जाने पर गाड़ी को वही छोड़ कर दूसरी गाड़ी चोरी करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल का प्रयोग नहीं करते है। जनपद मऊ की बाइक को जनपद बलिया में तथा जनपद बलिया की बाइक को जनपद मऊ में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों पर पहले भी मुकदमा दर्ज था