फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: गए थे ईलाज कराने मिली मौत, ओवरटेक हादसे में मां की मौत बेटा घायल, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 26 Oct 2024 06:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ के रानीपुर में सड़क हादसे में मां बेटे बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय मां की मौत हो गई। बेटे का ईलाज जारी है। बताते चलें कि बाइक पर सवार होकर दवा लेकर वापस आने के दौरान अचानक तेज रफ्तार कार आगे बढ़ी और गेट खोल दिया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गेट से जा टकराई और बाइक सवार घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपुर थाना के ब्लाक से कुछ दूरी पर बेटे के साथ बाइक से घर जा रही महिला की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर से महिला के सिर में चोट लग गई। जब तक परिजन महिला को अस्पताल लेकर जाते महिला की मौत हो गई, वही बाइक चला रहा बेटा भी घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रानीपुर थाना के फतेहपुर गांव निवासी अर्चना सिंह (42) पत्नी मुन्ना सिंह बाइक से अपने बेटे राजवीर (21) के साथ दवा लेने के लिए रानीपुर सीएचसी पर गई थी। दवा लेने के बाद वह वापस घर जा रही थी। अभी वह बाजार से कुछ दूरी पर पहुंची थी कि आगे जा रही कार को ओवरटेक करते कार में सवार किसी ने अचानक का गेट खोल दिया। कार का गेट खोलते ही बाइक कार के गेट से जाकर टकरा गई।

विज्ञापन



जिससे बाइक पर सवार महिला मार्ग पर गिर गई, सिर में गंभीर चोट लगने से वह वही पर बेहोश हो गई। महिला के घर से कुछ दूरी पर होने वाली घटना से वहां आस- पास के लोग भी आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को रानीपुर सीएचसी पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही बाइक चला रहे बेटे राजवीर को भी हल्की चोट आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वही घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजन की तहरीर और स्थानीय लोगों द्वारा कार के नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। मृतक को तीन बच्चे थे, जिसमें दो बेटा और एक बेटी है। महिला की मौत से परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था। रानीपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह की माने तो कार के नंबर के आधार पर जांच चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें