मऊ। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में निगरानी समिति के अध्यक्षों की बैठक आयोजित होगी। जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चर्चा की जाएगी। नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसको रोकथाम के लिए प्रशासन ने शहर में 15 दिन का लॉकडाउन किया है।
बोले कि इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में निगरानी समिति के अध्यक्षों की बैठक आयोजित होगी। जिसमें नगरवासियों को लॉक-डाउन का पूर्ण रुप से पालन कराने एवं कोविड-19 के प्रति जागरुक करने पर विचार किया जायेगा। कहा कि महामारी को सामूहिक प्रयास, एकजुटता एवं आम जनमानस के सहयोग से ही जीता जा सकता है। अपील कि लोग कोरोना से डरने की जरुरत नही है। सावधानी तथा सतर्कता बरत कर इस महामारी से बचा जा सकता है तथा इसे फैलने से रोका जा सकता है।