इंदारा। हिंदी दिवस के अवसर पर क्षेत्र के भरथिया कादीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की तरफ से काव्य पाठ, भाषण और हिंदी साहित्य से जुड़ी गीतों की मौलिक प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य और राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिवाकांत सिंह ने संयुक्त रुप से बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूनम चौहान, रागिनी, शुभम चौहान, प्रिंस चौहान, शुभम मिश्रा, शालू चौहान, नंदिनी, खुशी, पिंकी, राधिका, पूजा, अन्नू, रंजना, प्रिया, अनुराधा, कृषिका, शशिप्रभा, काजल, सलोनी आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। संवाद