फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर बाजारों में रही चहल पहल

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा बाजार में सजी पिचकारी और रंगों की दुकानें।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रंगों का त्योहार होली को लेकर नगर सहित जिले के विभिन्न बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोग अपने परिवार के साथ मिठाई सहित विविध सामानों के साथ रंग-अबीर व पिचकारी की खरीदारी करते दिखे। इसके अलावा कपड़े सहित अन्य दुकानों में भी दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। जिले में बृहस्पतिवार को होलिका दहन तथा होली शुक्रवार को मनाया जाएगा। लेकिन बुधवार को ही नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, बाल निकेतन, सिंधी कालोनी, रौजा, गोला बाजार, चौक, मिर्जाहादीपुरा सहित जिले के घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में रंगों का त्योहार होली को लेकर काफी चहल-पहल रही। लोग अपने परिवार के साथ रंग-अबीर व पिचकारी, मिठाई सहित विविध प्रकार के सामानों की खरीदारी करते दिखे। इसके अलावा कपड़े, साड़ी, गिफ्ट आइटम सहित अन्य दुकानों में भी दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। नगर बाजार के चौक-चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। रंग-अबीर के साथ ही बच्चों को लुभाने वाली पिचकारियों से बाजार पटा नजर आया। बंदूकनुमा पिचकारियां बच्चों को खूब पसंद आ रही थी। हथियारनुमा पिचकारियों के साथ ही लाइट वाली पिचकारी की भी डिमांड ज्यादा रही। इसके अलावा साड़ी, रेडिमेड कपड़ों, मिठाई, नमकीन, चिप्स, पापड़, जूता आदि की दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मधुबन : आपसी प्रेम व भाईचारे के प्रतीक रंगों के पर्व होली नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। इस पर्व पर मिठाई का काफी महत्व होता है। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हैं। होली में सबसे अधिक मांग गुझिया की रहती है। इस समय घरों में महिलाएं गुझिया बनाने में जुटी हैं तो बाजार में रेडीमेड गुझिया छाई हुई है। बुधवार को होली को बाजार में रौनक छाई रही। बड़ी संख्या में लोगों ने जमकर खरीददारी की। बाजार रंग, गुलाल व तरह-तरह की पिचकारियों से पट गए हैं। मेहमानों के खास स्वागत के लिए गृहणियों ने क्राकरी सेट खरीदे। इस समय चूड़ी-कंगन भी खूब बिक रहे हैं। साथ ही टोपी, मुखौटा की भी खूब मांग हो रही है। जिले में होलिका दहन बृहस्पतिवार यानि 17 मार्च को होगा। जबकि होली शुक्रवार यानि 18 मार्च को मनाया जाएगा। इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि बृहस्पतिवार 17 मार्च को अपराह्न एक बजकर एक मिनट से रात 12.56 बजे तक भद्रा रहेगा। ऐसे में रात 12.57 बजे से होलिका दहन होगा। शुक्रवार 18 मार्च को अपराह्न 12.57 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। रंगों का पर्व होली 12.58 बजे से मनाया जाएगा।

होली पर्व को लेकर नगर के सहादतपुरा स्थित कपड़ों की दुकान से खरीदारी करते लोग।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें