कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लारपुर में शुक्रवार की शाम बिजली चेकिंग कर रहे बिजली कर्मियों की ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। बिजली कर्मियों ने ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और चेकिंग कर रहे बिजली कर्मियों को लेकर थाने आयी। दोनों पक्षों की बीच बातचीत चल रही है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लारपुर में बिजली कर्मियों द्वारा द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। बिजली बिल बकाया को लेकर बकायादारों की बिजली सप्लाई काटी जा रही थी।
बिजली सप्लाई काटने पर ग्रामीण आक्रोशित होकर बिजली कर्मियों का विरोध करने लगे और बिजली कर्मियों के साथ बहस करने लगे। इस पर बिजली कर्मियों ने 112 डायल करते हुए पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर आयी और बिजली निगम के अधिकारियों और ग्रामीणों की वार्ता चल रही थी। संवाद