फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले में 2.76 लाख डुप्लीकेट वोटर, रानीपुर में सबसे ज्यादा

सार

मऊ जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में 2.76 लाख डुप्लीकेट वोटर एआई तकनीक से चिह्नित किए गए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर इनका सत्यापन कर रहे हैं। इससे सूची में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ। जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान जारी है। इसमें 13 लाख मतदाताओं में से 2.76 लाख डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। चुनाव आयोग ने डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी की है। डुप्लीकेट मतदाताओं में अधिकांश के नाम दो जगह दर्ज हैं। इसमें कोई नाम एक ही गांव में अलग-अलग पते पर है तो कोई आसपास के दूसरे गांव की सूची में भी दर्ज है। चुनाव आयोग से सूची मिलने के बाद बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन के आधार पर डुप्लीकेट मतदताओं को सूची से बाहर करने की कवायद में जुटे हैं। जिले के ब्लाॅक रानीपुर में सबसे ज्यादा 39 हजार डुप्लीकेट वोटर हैं।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान 19 अगस्त से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही मतदाता सूची तैयार करने की भी कवायद की जा रही है। पिछले माह राज्य निर्वाचन आयोग को मऊ के 13,17,186 वोटरों में से 2,76,833 वोटर डुप्लीकेट मिले हैं। इनके नाम, पिता-पति के नाम एवं लिंग समान हैं। इन वोटरों के नाम ब्लाॅक की अन्य ग्राम पंचायतों में भी शामिल हैं। आयोग ने ऐसे वोटरों को चिह्नित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया है। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने ऐसे नामों को संदिग्ध की श्रेणी में रखते हुए गहन सत्यापन के निर्देश दिए हैं। अब ऐसे वोटरों के मूल पते की पहचान कर सूची में बाकी स्थानाें से नाम हटाए जाएंगे। इस संशोधन से मतदाता सूची के आंकड़ों में काफी अंतर देखने को मिलेगा। आधार से ऐसे वोटरों के नामों का मिलान किया जाएगा। बीएलओ को इस संबंध में आयोग की ओर से निर्देश जारी किया गया है। निर्देश के मुताबिक प्रत्येक डुप्लीकेट वोटर के कागजात का सत्यापन होगा।
इन कारणों से डुप्लीकेट वोटरों का बढ़ा ग्राफ
जिले के कई लोगों ने नौकरी, व्यापार, बच्चों की पढ़ाई, इलाज सहित अन्य कारणों से मूल निवास को छोड़कर अन्यत्र ठिकाना बना लिया है। ऐसे लोगों ने नए पते पर वहां की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा लिया है। उधर, गांव में परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ उनके नाम भी सूची में बने हुए हैं। जबकि नियमानुसार एक व्यक्ति एक ही जगह मतदाता रह सकता है।पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाई जा रही है। 19 सितंबर तक सत्यापन पूर्ण करने के बाद बीएलओ 29 सितंबर तक हस्तलिखित मतदाता सूची एसडीएम को सौंपेंगे। सात अक्तूबर से 24 नवंबर तक कंप्यूटराइजेशन के बाद पांच दिसंबर को सूची बूथों पर लगाई जाएगी। इसके बाद अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

परदहां में सबसे कम 13,374 डुप्लीकेट वोटर
मऊ। डुप्लीकेट वोटरों की संख्या का आंकड़ा देखें तो सबसे ज्यादा रानीपुर ब्लाॅक में 1,67,000 वोटरों में से 39,827 डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। परदहा में 83,124 में से 13,374, बड़रांव में 1,49,432 में से 29,855 डुप्लीकेट मिले हैं। घोसी में 1,22,431 में से 27,687, दोहरीघाट में 61652 में से 34,082, फतेहपुर मंडाव में 1,67,817 में से 38,223, मुहम्मदाबाद गोहना में 1,56,426 में से 27,265 डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। रतनपुरा में 149220 में से 35053 और कोपागंज में 1,56,264 वोटरों में 31,467 डुप्लीकेट मतदाता हैं।

चुनाव आयोग ने 2.76 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की एआई आधारित सूची भेजी है। इसका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद सही स्थिति सामने आएगी कि कितने वोट डुप्लीकेट हैं और कितने सही पाए गए हैं।

- होरीलाल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, मऊ।

बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए बीएलओ के कार्यों का सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी होरीलाल ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के सहुआरी गांव के बूथ का निरीक्षण किया। यहां 150 परिवर्तन, 80 अपमार्जन, 10 संशोधन होना मिला। इसी तरह कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के मुहम्मदपुर बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिवर्तन 400, अपमार्जन 80, 10 संशोधन किया गया। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के अहिरौली गांव के परिवर्तन 113, अपमार्जन 85 और नौ संशोधन किया गया था। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के कंधेरी बूथ का भी निरीक्षण किया। संवाद

बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया

बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण कियामऊ। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए बीएलओ के कार्यों का सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी होरीलाल ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के सहुआरी गांव के बूथ का निरीक्षण किया। यहां 150 परिवर्तन, 80 अपमार्जन, 10 संशोधन होना मिला। इसी तरह कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के मुहम्मदपुर बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिवर्तन 400, अपमार्जन 80, 10 संशोधन किया गया। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के अहिरौली गांव के परिवर्तन 113, अपमार्जन 85 और नौ संशोधन किया गया था। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के कंधेरी बूथ का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें