फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से उड़ाया लाखों का माल

Mon, 19 Jan 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भटकुंआ पट्टी दयाराम मोहल्ले में रविवार की रात चोरों ने चार घरों से नगदी सहित लाखों का माल उड़ा दिया। चोरी के शिकार लोगाें में एक पत्रकार का भी परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन



दक्षिणटोला थाना क्षेत्र भटकुंआ पट्टी दयाराम मोहल्ला निवासी वीरेंद्र सरोज के मकान में सीढ़ी के रास्ते घुसे चोरों ने एक कमरे में रखे दो लैपटाप, 35 हजार रुपया नगद, एक कैमरा उठा ले गए।

वीरेंद्र सरोज को जानकारी सुबह तब हुई जब वह सुबह जगा। कमरे का दरवाजा खुला देखकर उसके होश उड़ गए। उसमें से लैपटाप आदि गायब थे।

इसके अलावा इसी मोहल्ल से चोरों ने जमशेद के घर से 40 हजार रूपया, अंगूठी, कान का झाला, हार उठा ले गए वहीं शिक्षक  श्यामलाल के घर से एक मोबाइल और 40 हजार रुपयों के साथ ही कमरूइस्लाम के घर से साढ़े दस हजार रुपया एवं सोने के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी सभी को सुबह हुई तो वह अवाक रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें