फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा कृष्ण और बलदाऊ की मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर मंदिर से मूर्तियों की चोरी के बाद खाली पड़ा स्थान। - फोटो : mau
विज्ञापन
 हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के महाराज की कुटी पर स्थित ठाकुर जी के मंदिर के गर्भगृह से शुक्रवार की भोर चोर चार मूर्तियां चुरा ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी पुजारी को शुक्रवार को उस समय हुई जब वह मंदिर में पूजन अर्चन के लिए गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। जबकि पुजारी की ओर से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


 डीह तिलक ठाकुर मौजे में महाराज जी की कुटी बुढ़वा बाबा मंदिर में शुक्रवार को तड़के चार बजे चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर की कुंडी तोड़कर दरवाजा गिरा दिया और अंदर स्थापित राधा कृष्ण और सपरिवार बलदाऊ जी की मूर्तियां समेट कर चंपत हो गए। चोर ऑक्सी पेपर, कार्बन, एक गमछा और पिछवाड़े दो चप्पल भी छोड़ गए थे। मूर्तियों की चोरी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर भोर 3:56 बजे मंदिरके पास आए और  4:20 तक उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में मूर्तियों की चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

मंदिर के पुजारी अरुणेश कुमार त्रिपाठी जब सुबह 5 बजे पूजन अर्चन के लिए गए तो दरवाजा टूटा था और मंदिर से मूर्तियां गायब थीं। सूचना मिली तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

इसी बीच हिंदू युवा वाहिनी के अरुण कुमार गुप्ता, विनीत तिवारी, प्रवीण दीक्षित दर्शन पूजन को आए तो मंदिर में चोरी की वारदात देख हतप्रभ रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

 ग्राम प्रधान रामाश्रय मोर्य, भाजपा की जिला मंत्री संगीता द्विवेदी और भाजपा नेता प्रेम कुमार गोड़ ने चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के साथ ही चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया है। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि मंदिर से चुराई गई मूर्तियों को शीघ्र बरामद करने और चोरों को गिरफ्तार करने का निर्देश एसओ को दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें