फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों में लाखों की चोरी

Sat, 03 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
फिंगरप्रिंट लेती फॉरेंसिक टीम - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हाफीजपुर के मौजा रसूलपुर में चिरैयाकोट खरीहानी रोड पर स्थित सटे दो सगे भाइयों के अलग-अलग दो  मकानों से शुक्रवार की रात चोरों ने नगदी, कपड़े व सोने चांदी के जेवरातों सहित लगभग चार लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। परिवार वालों को  जानकारी होने पर वह अवाक रह गए। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



चिरैयाकोट खरीहानी मार्ग पर मुहम्मद सिद्दिकी और इदरिस पुत्र स्व. मुख्तार बालवर का मकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने मकान के पीछे से दीवाल में निकले ईंटों के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुस गए।


सो रहीं महिलाओं के कमरे को बाहर से बंद करने के बाद पास के तीन कमरो में लगे ताले को चोरों ने तोड़कर तीन बक्सों में रखे 13 थान सोने और 11 थान चांदी के जेवरात व दस हजार रुपये नगद उठा ले गए। इदरिस के घर से एक कमरे से पांच हजार रुपये नगद और डिस टीवी के एक रिसीवर सहित कपड़े उठा ले गए। घर में किसी की आवाज सुनकर महिलाएं जगी और शोर मचाई तो चोर सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया। टूटा हुआ बक्सा घर के पीछे उत्तर तरफ 30 मीटर की दूरी पर एक खेत में मिला। पीड़ित भाइयों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें