मधुबन मझवारा शहीद मार्ग स्थितएक कॉलेज के समीप स्थित कोरियर सर्विस कार्यालय में चोरी के लिए लग
- फोटो : जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप। स्रोत विभाग
मधुबन थाना क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर में सोमवार की रात सड़क किनारे स्थित कोरियर सर्विस कार्यालय में ताला तोड़कर चोरी हो गई।
चोरों ने पहले सेंध काटने का प्रयास किया था, विफल होने पर शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह निवासी अविनाश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिध्दा अहिलासपुर में कोरियर सर्विस का कार्यालय है, जिसमें वो मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
सोमवार की सुबह जब वो कार्यालय पर पहुंचे तो देखा कि, शटर में लगा ताला टूटा है और दीवार में सेंध काटा हुआ था। कार्यालय में रखे दो प्रिंटर, एक लैपटॉप, पांच बैग पार्सल, एक स्कैनर, एक कैमरा, बैटरी और इनवर्टर गायब था।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया टीम ने पहुंचकर जांच की है। तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।