फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में गए युवक की नदी में डूबने की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र दुबारी निवासी युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। वह गांव के ही एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए बईरकंटा गांव के उत्तर में सरयू पर गया था। शव का दाह संस्कार करने के बाद वह स्नान करने नदी में उतरा, इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव मिला।
विज्ञापन

दुबारी गांव निवासी विक्रांत सिंह (30) पुत्र गोपाल सिंह गांव के ही एक वृद्धा के शव दाह संस्कार में देवारा क्षेत्र के बईरकंटा गांव के उत्तर दिशा में घाघरा नदी के किनारे गया था। दाह संस्कार के बाद स्नान करते समय सरयू नदी में मंगलवार की दोपहर बाद तीन बजे डूबने से उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सौरभ राय गोताखोरों की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात नौ बजे विक्रांत का शव घटना स्थल से काफी दूर मिला। परिजन युवक के शव को लेकर घर पहुंचे और बुधवार की सुबह उसका दाह संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों की मांग पर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें