मऊ जिले में कोपागंज के हाकिमपुरा मुहल्ले में कोरोना संक्रमण से महिला की मौत के बाद उसका शव 18 घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा। इसकी जानकारी नगर पंचायत, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी तक नहीं हुई। रविवार की दोपहर दो बजे पति के आने के बाद महिला की अंत्येष्टि हुई।
संक्रमित महिला का शव घर के बाहर पड़े रहने के दौरान मुहल्लेवासी सशंकित दिखे। वहीं नगर पंचायत के कर्मी भी शव वाले क्षेत्र को छोड़कर आसपास क्षेत्र को सैनिटाइज किए । संक्रमित मरीज के शव घंटों रखे जाने पर जब कोपागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी संक्रमित के शव की अंत्येष्टि कम से कम चार घंटे के अंदर हो जाना चाहिए। यह पुलिस की जिम्मेदारी है की समय से मृतक का दाह संस्कार करवाए। कोपागंज एसओ अजय तिवारी ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है।