फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ :  घर के बाहर 18 घंटे पड़ा रहा संक्रमित महिला का शव

Sun, 25 Apr 2021 06:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मऊ जिले में कोपागंज के हाकिमपुरा मुहल्ले में कोरोना संक्रमण से महिला की मौत के बाद उसका शव 18 घंटे तक घर के बाहर पड़ा रहा। इसकी जानकारी नगर पंचायत, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी तक नहीं हुई। रविवार की दोपहर दो बजे पति के आने के बाद महिला की अंत्येष्टि हुई।

विज्ञापन


संक्रमित महिला का शव घर के बाहर पड़े रहने के दौरान मुहल्लेवासी सशंकित दिखे। वहीं नगर पंचायत के कर्मी भी शव वाले क्षेत्र को छोड़कर आसपास क्षेत्र को सैनिटाइज किए ।  संक्रमित मरीज के शव घंटों रखे जाने पर जब कोपागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी संक्रमित के शव की अंत्येष्टि कम से कम चार घंटे के अंदर हो जाना चाहिए। यह पुलिस की जिम्मेदारी है की समय से मृतक का दाह संस्कार करवाए।  कोपागंज एसओ अजय तिवारी ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है। 
 

विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं बना कंटेनमेंट जोन
कोपागंज ब्लाक के देवकली विशुनपुर ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के 24 घंटे बीतने के बाद कोपागंज ब्लाक के इस गांव को न तो कंटेनमेंट जोन बनाया गया। न ही मृतक के घर तथा गांव को सैनिटाइज कराने का कार्य किया गया। न ही यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। इतना ही नहीं नगर पंचायत कोपागंज के हकीमपुरा में भी महिला मरीज की मौत के बाद उसके संपर्क में रहने वाले परिजनों की जांच के लिए कोई मेडिकल टीम नहीं गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें