फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर बढ़ा

विज्ञापन
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर बढ़ गया है। नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से नगर सहित तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौरीशंकर घाट पर बुधवार को नदी का जलस्तर 68.80 मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 68.30 मीटर था। नदी अभी खतरे के निशान 69.90 मीटर से 1.10 मीटर नीचे बह रही है। प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। बंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
मुक्तिधाम से लेकर जानकी घाट तक कटानरोधी कार्य किए जा रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नदी में बोल्डर डाले जा रहे हैं।
नदी के बढ़ते दबाव से नगर की कई ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडरा रहा है। इनमें मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनौली, रामपुर, नई बाजार, नौली, रामनगर, बीबीपुर, गोधनी, बेलौली, महुआ बारी, रसूलपुर और सूरजपुर जैसे तटवर्ती गांवों में पानी घुसने की आशंका से किसान चिंतित हैं। प्रशासन और सिंचाई विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें