फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर बढ़ा

विज्ञापन
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर बढ़ गया है। इससे दोहरीघाट नगर सहित तटवर्ती इलाकों में फिर से चिंता बढ़ गई है। दो दिन घटने के बाद नदी में दोबारा उफान आने से लोग सकते में हैं। नदी की तेज धारा भारत माता मंदिर और श्मशान घाट से टकरा रही है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। नगर की कई ऐतिहासिक धरोहरों पर अब खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

इनमें मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर शामिल हैं।
गौरी शंकर घाट पर आज नदी का जलस्तर 69.30 मीटर दर्ज किया गया, जबकि कल यह 69.15 मीटर था। नदी अब भी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 60 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें