नगर के ब्रह्मस्थान स्थित पेट्रोलपंप की जांच करते जिला पूर्ति अधिकारी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सिटी मजिस्ट्रेट रामबाबू की अगुवाई में बुधवार को प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस विशेष जांच दल में बाट-माप अधिकारी, आपूर्ति विभाग के जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह और संबंधित पेट्रोल पंप कंपनियों के तकनीकी अधिकारी शामिल रहे।
अधिकारी सबसे पहले नगर के मिर्जाहादीपुरा स्थित ‘अजीम गृहस्थ पेट्रोलियम’ पहुंचे। इसके बाद टीम ने ब्रह्मस्थान स्थित ‘लाल साहब फिलिंग स्टेशन’ का रुख किया।
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिक और मानक तरीकों से पेट्रोल और डीजल की मात्रा और गुणवत्ता को परखा गया।